May 20, 2026
banner[1]

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2024। आगामी 22 जनवरी 2024 को अपने घरों में रामोत्सव का आग्रह लेकर स्वयंसेवक घर घर पहुंच रहें है। आज आड़सर बास में विहिप के प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुन्दर जोशी की अगुवाई में बस्ती प्रमुख पवन कुमार इंदौरिया ने वार्ड नंबर 26,27,28,29,30,31,32,33, में दुर्गा वाहिनी की बहनों व मातृ शक्ति की माताओं को पीले चावल व रामजी की फोटो और पत्रक वितरण का कार्य सौंपा है। जोशी ने कहा विहिप के दोनों महिला संगठन भी 22जनवरी को हर घर को अयोध्या बनाने व अयोध्या चलने का निमंत्रण देने के रामकाज में आगे बढ़कर भागीदारी निभा रही है। कालूबास के वार्ड 5 व 34 में पार्षद पवन उपाध्याय की अगुवाई में मालचंद बोथरा व पवन कुमार व्यास, राजू दर्जी, प्रवीण पुगलिया, जीत, आलोक, पीयूष, सोनू की टोली ने घर-घर जाकर पीले चावल सहित भगवान श्रीराम के चित्र, पत्रक देकर 22 जनवरी को दीपावली की तरह उत्सव मनाने का आग्रह किया। उपाध्याय ने बताया कि टोली को देखकर गलियों में जय श्री राम के जयकारे गूंंजने लगते है और वार्ड के नागरिकों में 22 जनवरी को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। नागरिक टोली सदस्यों का आभार जताते हुए रामोत्सव मनाने का संकल्प ले रहें है। वहीं मोमासर बास में भी स्वयंसेवकों ने घर घर पहुंचकर अक्षत, पत्रक वितरण करते हुए 22 जनवरी को उत्सव मनाने का आग्रह किया। यहां टोली में नन्हें बालक भी शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप पदाधिकारियों ने मातृशक्ति संगठन की प्रबंधिका को सौंपी जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के वार्ड 5 व 34 में घर घर दिए पत्रक, लगाए जय श्रीराम के नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में टोली ने वितरित किए अक्षत व पत्रक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पत्रक वितरण में शामिल हुआ नन्हा सा बालक भी, नागरिकों ने जताया टोली का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्गावाहिनी की बहनों को सौंपी जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक बच्चें भी शामिल हो रहें है पवित्र अक्षतों के वितरण कार्य में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुजुर्ग मातृशक्ति ने किया 22 जनवरी को रामोत्सव मनाने का आग्रह।