May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के वार्ड 2 के पार्षद हेतु उपचुनाव होने है और इस उपचुनाव की नवीनतम वोटरलिस्ट तैयार कर ली गई है। निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर दिव्या चौधरी ने बताया कि नगरपालिका वार्ड 2 का पार्षद पद गत चुनावो में चुने गए पार्षद रामेश्वरलाल मेघवाल की मृत्यु के बाद पद रिक्त हुआ था व अब यहां उपचुनाव होने है। उपचुनाव के लिए तैयार की गई वोटरलिस्ट को नगरपालिका कार्यालय और उपखंड अधिकारी कार्यालय में 1 फरवरी से आम जन के देखने हेतु रखी गई है। इसमें आगामी 10 मार्च तक आक्षेप स्वीकार होंगे। 1 जनवरी 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता का नाम जुड़वाने के लिए या किसी मतदाता का नाम गलत पाए जाने पर कटवाने के लिए आक्षेप लगाए जा सकेंगे।