






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2026। आसमान में “उड़ता ताबूत” के खिताब से नवाजे गए “राष्ट्रीय गौरव” मिग-21 की शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की स्मृति में राउमावि बिग्गाबास रामसरा के खेल मैदान में स्थापना की जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी प्रोसेस पूरा कर लिया गया है। सेना के नाल एयरबेस से मिग-21 के पार्टस चार ट्रकों में लाद कर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगें। क्षेत्र की शहीद सम्मान समिति के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र के हर गांव में लोग बेसब्री से मिग 21 के स्वागत के लिए इंतजार कर रहें थे। परंतु सूत्रों से प्राप्त जानकारी के कारण सोमवार को तकनीकी कारणों से ये आज नाल से रवाना नहीं हो सकेगा, वहीं कल सुबह इसके श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने की सूचना मिली है। बता देवें बड़ी संख्या में लोगों ने आज भी फूल लेकर इसके स्वागत की तैयारियां कर ली थी। बच्चों व युवाओं में मिग-21 के आने की खबर से जबरदस्त उत्साह छाया है, वे अब इसके कल आने का इंतजार करने में जुट गए है। वहीं समिति सदस्य भी उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे है।
कल होगा भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिग 21 के साथ करीब एक दर्जन सेना के जवानों की टुकड़ी होगी। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से रीड़ी होते हुए ये धर्मास, इंदपालसर, अमृतवासी होते हुए बिग्गाबास रामसरा के खेल मैदान में पहुंचेगा। जहां जवानों की ये टुकड़ी पार्टस को जोड़ कर पूरे विमान को स्थापित करेगी। मंगलवार सुबह इसके स्वागत में अनेक जनप्रतिनिधियों सहित आमजन, युवा व बच्चे शामिल होंगे।
आप मिग-21 सहित क्षेत्र की सभी खास खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




