May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2023, सेहतमंद रहने के लिए डॉक्टर्स अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। हमारे खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। आप चाहे हेल्दी खाएं या अनहेल्दी आपके खानपान के मुताबिक इसका असर आपकी सेहत पर दिखने के लगता है। इन दिनों रोज की भागदौड़ और काम के बोझ का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए वह कई उपाय अपनाते हैं।

हेल्दी डाइट (Healthy Diet) इन्हीं में से एक है, जिसे फॉलो कर लोग कई समस्याओं से दूर रहते हैं। ड्राई फ्रूट्स भी हमें सेहतमंद बनाने अहम भूमिका निभाते हैं। काजू, बादाम, किशकिश आदि हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अखरोट भी इन्हीं में से एक है, जिसे खासतौर पर दिमाग के लिए गुणकारी माना जाता है। अगर आप इसे सिर्फ ब्रेन के लिए फायदेमंद समझते हैं, तो आप इस आर्टिकल में हम आपको अखरोट खाने के फायदे बताएंगे। आइए जानते हैं-

पाचन को बेहतर बनाए

अखरोट में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही यह कब्ज रोकने में भी असरदार है। अगर आप भी अक्सर पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं, तो अखरोट एक बढ़िया विकल्प साबित होगा।

वजन कम करने में सहायक

हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर अखरोट आपका वजन कम करने में भी सहायक है। दरअसल, इसमें मौजूद से सभी पोषक तत्व लंबे समय तक आपका पेट भरा रखते हैं, जिससे आपको भूख नहीं लगती और आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और विभिन्न विटामिन और मिनरल सहित आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, जिसकी वजह से यह पोषक तत्वों के पावरहाउस की तरह काम करता है।

दिल को बनाए सेहतमंद

नियमित रूप से अखरोट से खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर कम करने में भी सहायक है, जिससे आपके दिल की सेहत बेहतर होती है।

दिमाग को तेज बनाए

अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है। यह बेहतर कॉग्नेटिव फंक्शन, मेमोरी और मूड रेगुलेशन में अहम योगदान देता है।

सूजन कम करने में मददगार

अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर में सूजन से निपटने में मदद कर सकते हैं।

त्वचा और बालों के लिए गुणकारी

बायोटिन और विटामिन ई से भरपूर अखरोट सेहत के साथ ही आपकी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। यह आपकी त्वचा की लोच और बालों की मजबूती में सुधार कर सकता है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करे

अखरोट में मौजूद हेल्दी फैट और फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे वह इसे डायबिटीज या इंसुलिन सेंसिटिविटी वाले लोगों के लिए फायदेमंद बनाते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाए

अखरोट में विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। इससे आप विभिन्न बीमारियों और संक्रमणों से बचे रहते हैं।