May 21, 2026
IMG-20230315-WA0023

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2023। जिला प्रशासन द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा  रहा है जिसके तहत जिले भर में कार्रवाइयां की जा रही है। आज  स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा आयुक्त पुखराज सेन के निर्देशानुसार दूध व घी के नमूनों का विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत टीम श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मो. अबरार पंवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूध व घी की बड़ी डेयरियों का निरीक्षण कर नमूने लेकर जांच की जा रही है। बुधवार को विभाग के एफएसओ भानुप्रताप सिंह व सुरेंद्र कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र स्थित मदर डेयरी, थार व पतंजलि डेयरियों से दूध व घी के नमूने लिए। सभी सैम्पल जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजें गए है।