






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवबंर 2023। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने आज शहर के वार्डों को संभाला और जनसंपर्क सभाएं की। दिनभर सारस्वत लोगों से मिले और चुनावी रणनीति बनाने में व्यस्त रहें। उनकी सभाओं में राष्ट्रभक्ति माहौल छाया नजर आया और भारत माता के जयकारों से सभा स्थल गूंज उठे। सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस व माकपा को श्रीडूंगरगढ़ से निकाल फैंकना होगा तभी क्षेत्र का विकास व आमजन के काम होगें। दोनों दलों के प्रत्याशी भ्रष्टाचार को पनाह देने वाले है और इसे बढ़ावा देने वाले है। सारस्वत ने कहा कि देश हित में पूरी निष्ठा से कार्यरत भाजपा आज भारत की प्रतिष्ठा भारत भर में स्थापित करने में जुटी है। देशहित में नागरिक अपना मतदान करें और मोदी को मजबूत करने का लक्ष्य लेकर वोट दिलवाए। सारस्वत ने आज वार्ड 27 और 5 में चुनावी सभाएं ली व अपने पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के अनेक नेता व कार्यकर्ता साथ रहें और सभी ने सारस्वत के पक्ष में मतदान की अपील की। आज दिनभर भाजपा कार्यालय में भी बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे व चुनावी रणनीति तय करने में जुटे रहें। बता देवें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन के बाद अनेक कार्यकर्ता रात दिन पार्टी प्रचार में जुटें है और रात भर फोन करने विजय के समीकरण बिठाने में लगे है।



वार्ड 5 की सभा से देखें लाइव- https://fb.watch/otVaQf_Pip/
वार्ड 27 की सभा का देखें लाइव- https://fb.watch/otVeK-V3aE/



