May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2022। कड़ाके की सर्दी प्रारंभ होने के साथ ही गर्म कपड़ों के वितरण कार्यक्रम शुरू हो गए है। आज गांव मोमासर में सेवा भारती समिति, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र के 80 बच्चों को ऊनी स्वेटर व कोट वितरित किए गए। आयोजन में आर्थिक सहयोग बाबूलाल पुनिया, नरपत सिंह, गोपाल गोदारा ने किया। इस दौरान समिति के विभाग मंत्री लक्ष्मीनारायण भादू ने बताया कि सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य है की सेवा बस्तियों में कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे। भादू ने उपस्थित विद्यार्थियों को देशभक्ति गीत करवाये। इस अवसर पर समिति के सुभाषचंद्र शास्त्री, भूतपूर्व प्रधान मघाराम, मोमासार सेवा भारती मंत्री श्रवण कुमार, केन्द्र प्रशिक्षक ओम प्रकाश, केन्द्र प्रशिक्षिका सन्नु कुमारी, सिलाई केन्द्र प्रशिक्षिका विद्या देवी, बनवारी लाल कुमावत, कुंभाराम घिंटाला, अभिभावक बल्लूराम, सुरेश इत्यादि उपस्थित रहे। समिति के जिला मंत्री इंद्र तापड़िया ने दानदाताओं सहित सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा भारती समिति ने दानदाताओं का आभार जताया।