May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2025। कस्बे के वार्ड 2 में देर रात जमकर हंगामा हुआ। यहां गांव पेमासर से करीब 12 बजे गाड़ी भरकर लोग आए और झगड़ा फसाद करते हुए रविवार शाम को ही बनाई गई नई सीसी रोड तोड़ डाली। मामला श्रीडूंगरगढ़ के मनोज सांसी व पेमासर की गोदावरी बुआ के बीच का है जिसमें गाज सड़क पर गिरी। वार्डवासियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज ने विधायक से गुहार लगवा कर बन रही सड़क को मात्र 50 मीटर ओर अधिक बनाकर उसके घर तक बनाने का अनुरोध किया गया। जिसपर विधायक ने रोड ठेकेदार को बना देने के निर्देश दिए और ठेकेदार ने रविवार शाम को सड़क पूरी कर चला गया। देर रात पेमासर से गोदावरी भुआ के पक्ष लोग गाड़ी में भरकर आए और अपने पट्टे में रोड बना देने का विरोध जताया। मनोज ने अपने घर के गेट के आगे सड़क होने की बात कही तो विपक्षियों ने गेट बंद कर देने की बात कहते हुए गेट के आगे रोड निर्माण के स्थान पर स्वयं की भूमि बताते हुए विरोध जताया। इन्होंने हथोड़े साबल से रोड को क्षतिग्रस्त कर दिया। बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्र हो गए और मामला सोमवार सुबह थाने पहुंच गया है। आरोपियों ने मनोज के कैंसर पीड़ित भाई से मारपीट भी की, जिसे उपजिला अस्पताल लाया गया। एएसआई सुरेश गुर्जर अस्प्ताल पहुंच गए है व मामले की जांच कर रहें है।