May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2021। पडौसी के साथ चल रहे विवाद में कस्बे के कालूबास में बाप बेटे इतने तैश में आ गए की गली में झाडू निकाल रही वृद्धा के साथ लाठियों से मारपीट कर डाली और उसकी लज्जा भंग करते हुए उसके गहने छीन लिए। शर्मनाक घटना का मुकदमा गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पीड़िता कालूबास निवासी 67 वर्षीया नाथीदेवी जाट ने अपने पड़ौसी कैलाश जाट एवं उसके पुत्र सुरेश के खिलाफ जरिए इस्तगासा मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 10 जनवरी को अपने घर के बाहर झाडू निकाल रही थी तभी दोनों बाप-बेटे लाठियां लेकर आए एवं उसके साथ लाठियों से मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुन कर आस पास के लोग आए तो आरोपी उसके सर पर पहनी हुई सोने की रखड़ी छीन कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हैडकांस्टेबल सेवाराम के सुपुर्द की है। इस संबध में पुलिस ने दस जनवरी को ही आरोपी कैलाश को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया था।