May 20, 2026
21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। तहसील के गांव धनेरू में मेले से लौट रहे एक व्यक्ति पर पहले से घात लगा कर बैठे दो जनों ने हमला कर दिया एवं उसका रास्ता रोक कर उस पर लात-घूंसे बरसा दिए। मारपीट का शिकार बने व्यक्ति ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार धनेरू निवासी भूराराम मेघवाल गत 18 फरवरी को रात करीब 11 बजे रेंवतराम के मेले से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगा कर बैठे इसी गांव के श्रवणराम व उसके पुत्र कालूराम मेघवाल ने उसका रास्ता रोक लिया एवं उसे निचे गिरा कर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसके अंदरूनी चोटें आई व अगले दिन भर उसे उल्टियां आई। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच हैडकांस्टेबल आवड़दान को सुपुर्द की गई है।