May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ की सत्ता के महासंग्राम में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा पहली बार विशेष बुलेटिन प्रसारित किया जा रहा है। टाइम्स टीम का प्रयास रहेगा कि इस बुलेटिन में राजनैतिक विश्लेषण के साथ आप सभी को नगरपालिका के बाहर से लाईव कवरेज से अपडेट रखा जाए। सुबह 10.15 बजे से शुरू होकर पालिकाध्यक्ष परिणामों तक जारी रहने वाले इस विशेष बुलेटिन में सबसे पहले राजनैतिक चर्चा के लिए सुबह 10.30 बजे भाजपा की और रामगोपाल सुथार एवं कांग्रेस की और से विमल भाटी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के स्टुडियो पहुंचेगें एवं आप सभी से रूबरू होगें। इनके आद भी क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तित्व टाइम्स के स्टुडियों पहुंच कर इस कार्यक्रम में शामिल रहेगें। टाइम्स टीम का प्रयास है कि श्रीडूंगरगढ़ के मीडिया क्षेत्र में लगातार अभिनव प्रयोग किए जाएं। आप सभी से सहयोग की अपेक्षा कि आप हमारे फेसबुक पेज को लाईक करें, हमें शेयर करें एवं हमारे युटयुब चैनल को सबस्क्राईब करें।