






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2021। लौटते मानसून ने आज कहर सा ढाया है और कस्बे में बादल मुसीबत बन कर बरसे है। श्रीडूंगरगढ़ में आज घनघोर घटाएं बरसी है और बूंदाबांदी जारी है। नागरिकों के घरों में बरसात का पानी घुस गया है और बिस्तर, बर्तन, घरेलू सामान भीग गया है। दुकानों में पानी जाने से व्यापारियों को भी खासा नुकसान हुआ है। नागरिक जो जहां थे वहीं फंस गए है, कई महिलाएं सामान लेने आई और बाजार में ही फंस गई। करीब तीन बजे बरसात प्रारंभ हुई जी इस गति से बरसी की आधा पौन घण्टे में तहस नहस का नजारा खड़ा कर दिया। गलियां जलमग्न है और लोग घरों से, दुकानों से पानी बाहर निकालने की जुगत कर रहें है। जानवरों के बाड़े जलमग्न होने से पशुपालकों व जानवरों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा को चारों मोहल्लों से फोन कर लगातार नागरिक पानी निकालने की मांग कर रहें है। शर्मा ने बताया कि पालिका टैंकरों के अतिरिक्त किराए पर टैंकर लिए गए है व घरों से पानी निकाले जाने को प्राथमिकता दी जा रही है।





















