May 21, 2026
000000

कांग्रेस कार्यालय में किया ध्वजारोहण, पालिका चुनाव की तैयारी का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय पर्व का उत्साह नजर आया। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। गोदारा ने ध्वजारोहण किया और आगामी पालिका चुनाव की तैयारी इसबार परिवर्तन के लिए पुख्ता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर का विरोध, कांग्रेस के वोट चोरी अभियान को समर्थन देने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। यहां नेता प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, सेवादल के संभाग प्रभारी विमल भाटी, शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, भंवरलाल भोजक, रघुनाथ माली, ओमप्रकाश सुथार, सोमप्रकाश वाल्मीकि, राधेश्याम सारस्वत, सहीराम गोदारा, धनराज दर्जी, कन्हैयालाल सोमानी, मुंशी टेलर, मंगतूराम मेघवाल, हीरालाल कूकना, संजय करनाणी, सत्यनारायण जाट, संदीप नाई, यूसुफ चुनगर, श्यामसुंदर दर्जी, राजू माली, महेश मंत्री, मनोज सुथार, प्रहलाद सुनार, प्रदीप पुरोहित, महावीर प्रसाद पाड़िया, रमेश बासनीवाल, बालचंद प्रजापत, मणिशंकर सेठिया, मनोज दरक, रामचन्द्र प्रजापत, नंदकिशोर प्रजापत, शुभकरण माली, हरि प्रजापत, मोहन प्रजापत, राजेश मंडा, मनोज पारख, अयूब दमामी, प्रकाश दुसाद, मांगीलाल प्रजापत, गणेश प्रजापत, राजू कलाल, आमीन बेहलीम, हारून खान, ईकराज खान, रमन गोदारा, शिवकरण प्रजापत, नूर मोहम्मद, हनुमान दुसाद, लेखराम, शेरदास स्वामी, मांगीलाल बाना, परमेश्वर लाल, रमजान दमामी, रोहित प्रजापत, पवन, राजेश मीणा, भंवरलाल गुर्जर, श्रीचंद रैगर, मंजूर अली दमामी, सत्तार दमामी, हीरालाल पटवारी, विमल नाई, मोहम्मद साबिर, महेंद्र जावा, केशव सोमानी, मनोज सोमानी, हुलासराम रैगर, महबूब अली चुनगर, ओमप्रकाश रैगर, भंवरलाल आतीब, सदाम, कालू खान, हनुमान मल उपाध्याय, सुभाष गोदारा, रामधन जाड़ीवाल, राकेश सिद्ध, अमरचंद, नंदू वाल्मीकि, वेदप्रकाश वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, गणपत दास, जगदीश रैगर, चंपालाल रैगर, विशाल वाल्मीकि, पीटर, मनोज सारण, शाहबाज खान, भंवरू खान दमामी, चैनरूप सेवग, बाबूलाल सेवग, सांवरमल प्रजापत, नूरमोहम्मद तेली, अकबर तेली, मुंशी तेली, शिव सायच, श्रवण सायच, धनराज पुगलिया, मालचंद बोथरा, भगवानराम गोदारा, मालचंद नाई, चिमन सिंधी आदि मौजूद रहें। सभी को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।

पालिका भवन में किया ध्वजारोहण, शामिल हुए पार्षद व कार्मिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे स्थित पालिका भवन में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विधायक ने ध्वजारोहण किया। यहां विश्वकर्माकौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, जिला ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई सहित पार्षद व पालिका कार्मिक शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रगान करते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
अंबेडकर कॉलोनी के राउप्रावि में मनाया आजादी का समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंबेडकर कॉलोनी के राउप्रावि में आजादी का समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य भागीरथ प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि सोहनलाल गोदारा ने बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। सभी को लड्डू का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक व मोहल्लेवासी शामिल हुए। संस्थाप्रधान ने सभी का आभार जताया।