May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ के प्रगतिशील युवा दिल्ली में श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद दिल्ली, संगठन के माध्यम से अनेक सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते है। इस बार परिषद ने कोरोना काल के बाद शनिवार रात श्रीडूंगरगढ़ वासियों के लिए मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान आयोजकों ने श्रीडूंगरगढ़ की सभी बहन बेटियों को निमंत्रण दिया और आयोजन मंगल मिलन के रूप में साकार हो गया। कार्यक्रम में करीब 1600 प्रवासियों ने भाग लिया। समारोह में श्रीडूंगरगढ़ में साथ पढ़े लिखे खूब लोग एक दूसरे से मिले। बचपन की सखियां एक या दो दशकों बाद आपस में मिली और खूब प्रसन्न हुई। समारोह में बीकानेर के सांस्कृतिक दल ने खूब रंग जमाया। रसियों के साथ चंग की थाप पर युवा जमकर झूमे और खूब धमाल भी गाई। समारोह में सहभोज का लुफ्त उठाया गया।
दिए गढ़ गौरव सम्मान, युवाओं ने संभाली व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह के मंच पर परिषद सदस्यों ने श्रीडूंगरगढ़ के प्रख्यात प्रवासी जतनलाल पारख, राधाकृष्ण करनानी, श्रीकृष्ण तापड़िया, शंकरलाल सोनी, मांगीलाल तोषनीवाल को “गढ़ गौरव” सम्मान दिया। वक्ताओं ने कर्मठता से धन अर्जन करने और सदैव अपनी मातृभूमि के उत्थान का संकल्प मन में रखने की प्रेरणा दी। परिषद सदस्यों ने सभी का आभार जताया और युवा टीम ने सभी व्यवस्थाएं संभाली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली में श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद, दिल्ली ने किया भव्य समारोह का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहयोगियों को दिया गढ़ गौरव का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करीब 1600 प्रवासी शामिल हुए आयोजन में, खूब मिले बिछड़ यार भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जबरदस्त उत्साह नजर आया समारोह में, खूब झूमे चंग की थाप पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक से बढ़कर एक हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोगों ने खूब रीलें बनाई व सेल्फी ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं में नजर आया जबरदस्त उत्साह, करीब एक दशक बाद मिली सखियां।