






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2022। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण के 45वें जन्मदिन की सूचना व पीबीएम में रक्त की कमी की सूचनाओं पर क्षेत्र की युवा शक्ति रक्तदान करने उमड़ आई। 221 युवाओं व युवतियों ने आड़सर बास स्थित नागरिक विकास परिषद भवन में रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस शिविर में अनेक गांवो से किसान पुत्र पहुंचे और उत्साह के साथ रक्तदान करने में जुटें रहें। शिविर प्रभारी रामकिशन गावड़िया ने बताया कि रक्तदान के लिए 310 उत्साहित युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया परंतु 221 का रक्तदान ही निर्धारित समय के बाद तक होता रहा। पीबीएम रक्तकोष टीम के प्रभारी डॉ. कुलदीप ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है इससे किसी जरूरतमंद के प्राण बचाए जा सकते है। जिलाध्यक्ष नैण ने गद्गद भाव से युवाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को धन धन है जिनका सेवाभाव अतिउच्च है। ये रक्तवीर आज अनेक जरूरतमंदों के प्राण बचाने का कार्य कर संकटमोचक बन गए है और ये मेरी प्ररेणा है। जिससे मैं सदैव क्रियाशील रहने के साथ ही किसान व युवा हित में कार्य करने की शक्ति पाता हूं। कार्यक्रम में युवाओं ने नैण को शॉल ओढाकर व साफा बंधवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मूलचंद स्वामी एवं सुरेन्द्र कुमार महावर ने अपने विचार व्यक्त किये। शिविर का उद्घाटन सतपाल सिंह, बाना सरपंच ओमप्रकाश बाना एवं रमेश मूंधड़ा ने किया। इस अवसर पर पूनमचंद टीम के शिव प्रजापत जालूनाथ, देवीलाल बाना, राजुनाथ, बाबुलाल जाखड़, मदनलाल कुलड़िया, हनुमाना राम सियाग, पुरख नाथ, मुखराम सारण, शिव बाना, बजरंग सिद्ध, खींवराज जाखड़, ईसब खान, बलराम हरडू, रामदयाल, विजयपाल सियाग, रामनिवास सारण, डॉ.पूनमचंद, एडवोकेट रणवीरसिंह खींची, डॉ विवेक माचरा सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।











