






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर। बछबारस के मौके पर पुत्र की कामना व पुत्र की सुरक्षा के लिए महिलाओं ने परंपरागत ढंग से पीला पहन कर गौशाला पहुंच कर गाय व बछड़े का पूजन किया। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में महिलाओं ने आज भादवे की बारस को बछबारस का पर्व धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने व्रत रखा व गाय व बछड़े का पूजन कर संतान के सुख की प्रार्थनाऐं की। महिलाओं ने बछड़े का पूजन करने के बाद पुत्र को तिलक लगा कर लड्डू खिलाया गया व उपहार में पैसे, कपड़े दिए। श्रीडूंगरगढ़ में गोपाल गौशाला सहित ग्रामीण अंचल के घरों में महिलाओं ने पूजन किया व कथा सुनी। आज अधिकांश घरों में बाजरे की रोटी बनाकर कड़ी व साबुत मोठ के साग साथ भोजन किया गया। अधिकांश घरों में आज गाय के दूध का प्रयोग नहीं किया जाता इसलिए बाजार में भैंस के दूध की मांग रही।











