May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित पूरा अंचल तेज अंधड़ की चपेट में आ गया है। धूल मिट्टी के साथ कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। बता देवें मौसम विभाग ने बुधवार शाम को 5.45 बजे अलर्ट जारी किया। जिसमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर जिलों व आस पास के क्षेत्र में तेज अंधड़, मेघगर्जना के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया गया। लोगों धूलभरी आंधी से परेशानी का अनुभव किया है। परंतु दिन भर की तेज गर्मी से राहत मिलने के साथ ही तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं अभी तक अंचल में बरसात की कहीं सूचना प्राप्त नहीं हुई है।