May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2021। शुक्रवार को दिन भर तपती गर्मी के बाद दोपहर ढलने पर तेज आंधी व हल्की बारिश ने कस्बे के मौसम सुहावना कर दिया। रात भर ठंडी हवाओं ने राहत दी वहीं आज सुबह फिर सूरज ने क्षेत्र को तपा दिया है। गांव तोलियासर बरसात हुई और खेतों में किसान प्रसन्न हुए। अभी आई रिपोर्ट में मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटो में बीकानेर, चूरू, सीकर, गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, बारां, दौसा, धोलपुर, झालावाड़, करौली, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, टोंक, जिलों में कहीं कहीं मेघगर्जना के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। हालांकि 29 जून के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां धीमी रहेगी। मौसम केंद्र के अनुसार जून माह में इस बार शुक्रवार तक राज्य में बरसात औसत सामान्य बरसात से 31% अधिक रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार शाम आई धूल भरी आंधी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार शाम में हाइवे पर वाहनों की जली लाइटें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार शाम आई धूल भरी आंधी।