May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2022। राजस्थान भूदान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पलक पांवड़े बिछाकर उनका कड़वासरा का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ शहर व देहात कमेटी ने किए गए स्वागत में गोदारा ने कड़वासरा को शॉल ओढ़ाकर साफा पहनाया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाई। इस दौरान कड़वासरा ने कहा कि गहलोत सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है वो पूरी निष्ठा से उसे निभाएंगे। गोदारा ने कड़वासरा को जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए उन्हें अध्यक्ष बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान देहात कांग्रेस के विजयराज सेवग, सीताराम बाना, नोरंग चाहर, नानूराम कुचोरिया, सत्यनारायण जाट, संजय कुमार करनानी, पार्षद हीरालाल जाट, श्यामसुन्दर दर्ज़ी, युसूफ चूनगर, दाऊद काजी, आरिफ बेहलीम, जेठाराम, चैनरूप सेवग, लालचंद सेवग, मोतीराम बाना, युवा कार्यकर्ता भगवानाराम गोदारा, गजेंद्र गोदारा इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

यूथ कांग्रेस के युवाओं ने किया जोशीला स्वागत।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लक्ष्मण कड़वासरा यूथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तो युवाओं ने जोश के साथ जय कांग्रेस के नारे लगाएं। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने साफा पहनाया व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, जिला महासचिव गोल्डन तंवर, जिला महासचिव महेश पिलानियां, तोलाराम सांसी, बाबूलाल मीणा, अमरचंद प्रजापत, ख़ादिम हुसैन, रामदेव सिखवाल, शुभम गुरावा, कय्यूम तंवर, विवेक प्रजापत, चन्दप्रकाश शर्मा, शुभम शर्मा, रामदेव सिखवाल, कुलदीप सिंह वाल्मीकि, तालीम चुनगर, कृष्णा वाल्मीकि, अंकित बारूपाल, रघुनंदन शर्मा, देवीलाल मीणा, गोविंद गुरावा, राजेश सैन, नितिन रामावत, कुलदीप गुर्जर, कपिल शर्मा, मोशिन खान, नवीन स्वामी सहित अनेक युवा एकत्र हुए। कड़वासरा ने सभी कार्यकर्ताओं को जमीन से जुड़ कर कांग्रेस को मजबूत करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ शहर व देहात कमेटी ने लक्ष्मण कड़वासरा का भव्य स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में लक्ष्मण कड़वासरा का जोशीला स्वागत किया गया।