May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2022। राज्य सरकार की संवदेनशीलता की अवधारणा को साकार करने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है। ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रत्येक जिले में आमजन के बीच उपस्थित हो रहा हूं जिससे गरीब व पिछड़े तबकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकें। राज्य सरकार की ओर से ये संदेश लेकर आज राजस्थान सरकार के पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। ये बात उन्होंने क्षेत्र के सेरूणा में आयोजित स्वागत सभा में कही। यहां विधायक गिरधारी लाल महिया की अगुवाई में मंत्री मीणा का स्वागत किया गया और विधायक ने मंत्री मीणा को साफा व फूलमाला पहनाकर बीकानेर आने पर क्षेत्रवासियों की ओर से अभिनंदन प्रकट किया। विधायक महिया ने पंचायतीराज विभाग से संबंधित क्षेत्र की अनेक समस्याओं के समाधान की मांग भी मंत्री से की।

स्वागत सभा में ये रहें उपस्थित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान स्वागत सभा में सरपंच सुनील मलिक, ताजूराम नायक, सुनील दूगरिया, पूर्व सरपंच रतन सिंह राठौड़, दानाराम भादू, उप सरपंच लालाराम सारण, कृषि मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वर बाहेती सहित सहकारी समिति अध्यक्ष भागीरथ, मोडाराम तरड, बीरबल धेड़ू, गोपाल भादू, राजेश भादू , मुखराम गोदारा, राजुनाथ सिद्ध, हरि सिखवाल, ताहिर, सीताराम गोदारा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री मीणा ने राज्य सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन, गरीब, पिछड़े वर्ग तक पहुंचाने का संदेश दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर विधायक ने जनता की ओर मंत्री रमेश मीणा का अभिनंदन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया ने मंत्री मीणा को साफा व फूलमाला पहनाई।