






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को आज कोहरे ने ढक रखा है और हाइवे पर वाहनों की विजिबिलिटी घट गई है। प्रदेश में आज फिर से पशिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है व इसके प्रभाव से आज रात बीकानेर, चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ में कहीं कहीं हल्की बरसात की संभावना है। इसके बाद 9 फरवरी को इस सिस्टम का असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर जिलों में रहेगा। श्रीडूंगरगढ़ के किसान हरिकिशन जाखड़, बरजांगसर के कृषक रामूराम सिहाग, क्षेत्र के प्रगतिशील किसान रामप्रताप गेट ने बताया सुखी सर्दी फसलों के लिए नुकसानदायक है और ये कोहरा बेहद लाभदायक साबित होगा। इन्होंने बताया कि गेंहू, चना, इसबगोल, सरसों की पैदावार में इससे खासा लाभ होगा।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त समाचारों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। आज ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें जिससे आप अपडेट रहें अपने क्षेत्र की सभी राजनीतिक, आपराधिक, धार्मिक, सांस्कृतिक खबरों














