August 29, 2026
1 (44)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2020। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प में भारत पहुंचने से कुछ देर पहले हिंदी में ट्वीट किया। ट्रम्प ने कहा कि भारत आने के लिए तत्पर है। हम रास्ते में है, कुछ ही घंटों में सबसे मिलेंगे। ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। ट्रम्प के हिंदी में ट्वीट करने से हिंदी प्रेमी प्रसन्न है। इस ट्वीट पर एक बहस और छिड़ गई के ट्रम्प भारत को तवज्जो दे रहें है या अपने राजनीतिक लक्ष्य साधने के प्रयास कर रहें है। जो भी हो हिंदी में ट्वीट से भारतीयों के मन मे जगह बनाने में ट्रम्प कामयाब हो रहे है। ट्रम्प के भारत दौरे पर सरकार में खासा उत्साह है वहीं विपक्षी पार्टीयो द्वारा लगातार सरकार पर हमला किया जा रहा है