May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2025। किसानों के लिए बड़ी खबर भारतीय खाद्य निगम की ओर से आई है। श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले के 8 स्थानों पर 10 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद प्रारंभ होगी। गेंहू पर एमएसपी गत वर्ष से 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर 2550/- प्रति क्विंटल हो गयी है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले में 8 स्थानों पर पहली बार सरकार द्वारा ऑनलाइन सुचारू गेंहू की खरीद प्रारंभ करने का प्रयास किए जा रहें है। इससे पूर्व श्रीडूंगरगढ़ में गत वर्ष पहली बार खरीद हुई परंतु बाजार भाव अधिक होने के कारण सुचारू रूप से खरीद नहीं हो पाई थी। इस बार बीकानेर, खाजूवाला, बज्जू, खारवाली, आरडी-465, नोखा, लूणकरणसर व श्रीडूंगरगढ़ में खरीद होगी। इसी के साथ चूरू के सरदारशहर, झुंझुनूं के नवलगढ़, गुढ़ा गोड़जी, झुंझुनूं व सूरजगढ़ सहित कुल 13 स्थानों पर गेंहू खरीद ऑनलाइन माध्यम से होगी। किसानों को मूंगफली खरीद की तरह ही टोकन दिए जाएंगे व खरीद प्रोपर की जाएगी।