May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-15 at 1.30.09 PM (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2023। खेत से घर लौटे एक परिवार के होश उड़ गए जब उन्होंने देखा कि घर में घुसे चोरों ने लाखों का चुना लगा दिया है। गांव बेनीसर निवासी रामचंद्र पुत्र प्रभुराम जाट ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित खेत में ढाणी बनाकर रहता है। वह आज सुबह मंदिर जाने के लिए अपनी पुत्री के साथ घर आया तो देखा की घर के सभी ताले तोड़े हुए है। परिवादी ने बताया कि चोर 13 अक्टूबर की रात को उसके घर में घुसे और बड़ी संख्या में कीमती सामान गायब हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और परिवादी ने सामान बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।