






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर में एक महिला दुकानदार ने उधार किराने का सामान देने से मना किया तो दो युवकों ने उसके व उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी। मोमासर निवासी सरोज पत्नी दिवंगत राजकुमार खटीक ने पुलिस को बताया कि इसी गांव के करण व रंजीत पुत्र बनवारी खटीक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों को उसने 15 दिन पूर्व अपनी किराने की दुकान से उधार देने से मना कर दिया। रविवार को करीब 5 बजे आरोपी एकराय होकर आए और गालियां देने लगे। जब उनसे समझाईश की तो हमला कर दिया व उसके व उसके बेटे के साथ मारपीट की। आरोपी युवकों के ताऊ ओमप्रकाश व उसके बेटेी पीयूष ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।



