May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2025। महिला क्रिकेट में भारत की बेटियों ने वर्ड कप जीता है एवं इसके बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लिए गर्व की बात यह है कि राजस्थान की स्कूली 17 वर्ष आयुवर्ग एवं 19 वर्ष आयुवर्ग की महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र कर रहा है। विदित रहे कि क्षेत्र के गांव बादनूं के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की बेटियां ही गत स्कूली खेलों में राजस्थान विनर बनी एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली राजस्थान की टीमों में इस स्कूल की छह-छह खिलाड़ी शामिल रही है। महिला क्रिकेट में वर्ड कप जीतने के बाद क्षेत्र में सौर उर्जा उत्पादन में लगी कम्पनी अवाडा ने महात्मा गांधी स्कूल बादनूं की इन बेटियों की टीम को दो सालों की स्पोंसरशिप देना तय किया है। विदित रहे कि अवाड़ा फांउडेशन गत एक वर्ष से इस टीम को स्पोंसरशिप दी जा रही थी एवं अब आगामी दो वर्षों के लिए नया एमओयू स्कूल के साथ किया गया है। फांउडेशन के विनीत मित्तल ने बताया कि इन दोनो टीमों के दो वर्षों तक खाने-पीने, खेल सामग्री, परिवहन, किट, ड्रेस सहित अन्य सभी आवश्यक खर्चों की जिम्मेदारी उठाई जाएगी। बादनूं के खिलाड़ी राजस्थान विजेता बनने के साथ ही जनवरी 2026 में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले है। इस एमओयू होने के दौरान संस्था प्रधान गणेशाराम तर्ड, आरएलपी जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला, सरपंच प्रतिनिधि मालाराम नागा, शिक्षक राकेश कुमार गोदारा, सांवरमल डेलू एवं अभिभावक मौजूद रहे एवं आभार जताया।