May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2023। अपने खेत की सींव काटने से खेत पड़ौसी को मना किया तो आरोपी बाप बेटे ने महिला की लज्जा भंग करते हुए पति पत्नी से मारपीट की। गांव जेतासर निवासी 38 वर्षीय परमेश्वर पुत्र लेखराम मेघवाल ने इसी गांव के अपने खेत पड़ौसी मोहनराम पुत्र चेतनराम जाट व उसके पुत्र उदाराम के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई को दोपहर बाद साढे चार बजे आरोपी उसके खेत की सींव काटने लगे। तो उसकी पत्नी भंवरीदेवी ने मना किया तो उसे जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर लज्जा भंग की। परिवादी बीच बचाव करने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।