May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। काम करने के दौरान एक युवक के सिर में लकड़ी से चोट लगी जिससे युवक की मौत हो गई है। नाहरसर निवासी 27 वर्षीय सुपाल पुत्र देदाराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसका 35 वर्षीय भाई कालूराम 17 मई की शाम 7 बजे श्रीडूंगरगढ़ में लोरिंग मशीन का कार्य कर रहा था। तभी अचानक लकड़ी का बट्टा उछलकर उसके सिर में आ लगा। घायल को पीबीएम अस्पताल बीकानेर में भर्ती करवाया गया जहां ईलाज के दौरान गुरूवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी गई है।