






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने होली से पहले सार्वजनिक रूप से शराब पीने पर पाबंदी का सख्ती से पालन करवाने के लिए गिरफ्तारी की कार्रवाईयां करनी शुरू कर दी है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने घूमचक्कर पर स्थित ठेकों के आस पास से सरेआम शराब पीते हुए कस्बे के कालुबास निवासी कैलाश सोनी, राजू सोनी, मोहनराम जाट रिड़ी, किशन भार्गव रिड़ी, रामप्रताप जाट दुसारणा, शक्ताराम भोपा पिलीबंगा, देवाराम जाट आड़सर बास, मनोज रेगर बिग्गाबास को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ 60 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।




