May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2023, आजकल की स्ट्रेस भरी लाइफ में ब्लड प्रेशर का बढ़ना एक आम समस्या बन गया है। पहले ये समस्या केवल वयस्कों में ही होती थी, लेकिन आजकल तो ये समस्या बीस से पच्चीस साल तक के युवाओं में भी आम हो गई है। इतना ही नहीं आजकल के प्रतियोगिता भरे जीवन में आगे बढ़ने की चुनौतियों को पूरा करने में लगे बहुत सारे बच्चे भी हाइपरटेंशन के शिकार हो जा रहे हैं।

सर्दियों में ब्लड प्रेशर का बढ़ना एक आम बात है, क्योंकि इस मौसम में ब्लड सप्लाई के लिए हार्ट पर हमेशा दबाव बना रहता है और इसी दबाव की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ता और घटता रहता है। इसलिए इसे हल्के में लेना आपके स्वास्थ्य के लिए गलत होगा। ब्लड प्रेशर बढ़ना हाइपरटेंशन का पहला स्टेज है, जो आगे चलकर ब्रेन स्ट्रोक,हार्ट फेलियर या फिर हार्ट अटैक भी करा सकता है। ऐसे में कुछ जरूरी उपायों को अपनाकर आप सतर्क रह सकते हैं।

इसके पहले जानते हैं कि क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर-

  • ठंड में आलस करके योग एक्सरसाइज न करना।
  • सिगरेट,शराब समेत अन्य नशीली चीजों का सेवन करना।
  • खाने में नमक अधिक खाना और असमय खाना खाना।
  • ठंडे मौसम में अधिक समय तक बाहर रहना, अपने हार्ट पर प्रेशर देने जैसा होगा।
  • अगर आप ब्लड प्रेशर पेशेंट है और दवाई की अनदेखी करते हैं।
  • ब्लड प्रेशर स्टेरॉइड देने से भी बढ़ता है।

ब्लड प्रेशर को सर्दियों में कैसे रखें संतुलित और रहें सतर्क-

  • पोटैशियम से भरपूर मूली शरीर में ब्लड प्रेशर को मेंटेन करता है। इसे कच्चा या भुनकर खाया जा सकता है।
  • बीटा कैरोटीन और पोटेशियम से भरपूर गाजर भी शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
  • घुलनशील फाइबर से भरपूर मेथी का साग कम सोडियम वाला होता है, जिसमें शरीर मे कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है जो कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है ।
  • पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर पालक एक सुपर फूड है, जो धमनियों की दीवारों को मोटा होने से बचाता है और इससे हार्ट संबंधी मामलों में होने वाले जोखिम को कम करता है और ब्लड प्रेशर संतुलित रखता है।
  • विटामिन बी और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है।