






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2024। अपने व अपनी सास के गहने, नगदी लेकर पीहर गई महिला ने वापस ससुराल नहीं लौटी और बिना तलाक लिए दूसरा विवाह कर लेने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना निवासी पूर्णाराम पुत्र सांवताराम नायक ने जैतासर निवासी अपनी पत्नी रही सुशीला पुत्री मोतीराम नायक, साला डूंगरराम व किसनाराम पुत्र मोतीराम नायक, महिला के नए पति गारबदेसर, लूणकरणसर निवासी वकील व ससुर रामचंद्र नायक के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 14 वर्ष पहले सुशीला से हुआ। दोनों के चार संताने है और पत्नी उसे विवाह के समय से ही पसंद नहीं करती थी। बरीब 3 माह पहले पत्नी 10 के लिए पीहर जाने का कह कर गई और एक पुत्र को छोड़कर एक पुत्र व दो पुत्रियों को अपने साथ ले गई। 10 दिन बाद परिवादी लेने गया तो पत्नी ने कुछ दिन रूक कर आने को कहा। उसके बाद वह दो तीन बार लेने गया पर पत्नी नहीं आई। 18 फरवरी 2024 को उसे पता चला की उसकी पत्नी ने बिना तलाक लिए दूसरा विवाह वकील पुत्र रामचंद्र नायक से कर लिया है। तो परिवादी अपने पिता सहित परिजनों को लेकर ससुराल जैतासर गया। यहां सालों ने धमकाया और जब परिवादी ने घर आकर संदूक संभाले तो पता चला उसकी पत्नी रही सुशीला ने उसकी माता के सोने के चार फुलड़े, चांदी की पायल जोड़ी, सोने का ओम, बिच्छुड़िया, नगदी 8 हजार, और सुशीला के गहने चुरा कर ले गई। परिवादी कुछ परिजनों के साथ गारबदेसर गया तो उसके नए पति ने धमकाया और सुशीला ने गहने देने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दिया है।



