August 30, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनावों में नामांकन के लिए आज और सोमवार, दो आखिरी दिन ही बचे है। ऐसे में आज से नामांकनों में तेजी आएगी और आज शनिवार को कई चर्चित चेहरे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। शनिवार को नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को चुनौती देने वाली पार्षद प्रीति शर्मा आज दोपहर 12 बजे नामांकन भरेगी। आरएलपी प्रत्याशी विवेक माचरा, भाजपा की बागी के रूप में लकेश चौधरी, मनोज सारस्वत, रामसिंह जागीरदार सहित कई अन्य प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे। ऐसे में आज रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में भारी भीड़ रहने वाली है।