






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2022। अरूणाचल में लोहित नदी के तट पर परशुराम कुंड पर विप्र फाउंडेशन की ओर से भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसके लिए भूमिपूजन किया। शाह ने यहां परशुराम कुंड स्थल पर मंदिर का जीर्णोद्धार कर स्थापित की गई 6 फीट की परशुरामजी की प्रतिकृति की पूजा का अनावरण किया। यह स्थान भारत चीन बॉर्डर पर है। इस आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ से विप्र फाउंडेशन के तोलाराम तावणियां शामिल हुए। केंद्र की प्रसाद योजना के तहत विकसित की जा रही इस परियोजना में केंद्र व अरूणाचल सरकार के साथ विप्र फाउंडेशन प्रमुख रूप से भागीदार बना है। भूमिपूजन समारोह में अरूणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चोवना मेन, केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू, राज्य सरकार के कई मंत्री विधायक आदि मौजूद रहें। श्रीडूंगरगढ़ से तावणियां ने इस बड़े आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ की भागीदारी निभाई।



