May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 7 जुलाई 2020। समर्थन मूल्य पर खरीद को अचानक से बंद करने पर श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के 8 खरीद केन्द्रों पर 40 किसान अधरझूल में लटक गए थे। इन किसानों ने अपनी उपज तुलवा तो दी थी लेकिन साइट बंद होने से उनकी ऑनलाइन एंट्री नहीं हो पाई थी। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक गिरधारी महिया के हस्तक्षेप के बाद उन्हें भुगतान होना निश्चित हो गया है। मंगलवार को महिया ने जयपुर में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना से जयपुर में मिले व क्षेत्र के किसानों की खरीद संबंधी परेशानियों को उनके सामने रखा। महिया ने समाधान की पूरजोर मांग की। महिया ने कहा कि अचानक खरीद बंद होने से 20 दिनों से रजिस्ट्रेशन करवा चुके किसानों के टोकन जारी नहीं किए जा रहे है जिससे श्रीडूंगरगढ विधानसभा क्षेत्र में हजारों किसान सरकारी खरीद से वंचित रह गए है। इस पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेशनुसार राजस्थान में सरसों व चने की जितनी खरीद होनी थी। वो पूरी हो चुकी है। अतिरिक्त खरीद को लेकर राजस्थान सरकार व केंद्र सरकार के मध्य वार्ता हुई है और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर भी अवगत करवाया गया है। वहीं जिन किसानों की खरीद केंद्र पर फसल तुल चुकी है। उनकी विक्रय पर्ची ऑनलाइन माध्यम से कटवाने के आदेश राजफैड के अधिकारियों को दे दिए गए हैं। ऐसे में उन किसानों को परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विधायक गिरधारीलाल महिया शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा से भी मिले व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की स्कूलों को क्रमोन्नत करने सहित शिक्षा क्षेत्र की मांगों से अवगत करवाया।