August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2022। थाना परिसर में घुस कर एक युवक थाने वालों को देख लेने की धमकी देने लगा। युवक पहले से गिरफ्तार एक युवक को देख कर चिल्लाया की इस गोपाल को हवालात में बंद कैसे किया है। इस पर कांस्टेबल अजीतसिंह व श्रीकांत ने समझाइश का प्रयास किया परन्तु युवक नहीं माना और एचएम हवासिंह ने 27 वर्षीय युवक भैराराम चोटिया निवासी धीरदेसर चोटियान को गिरफ्तार कर लिया।