






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2023। रूपादेवी मोहता राउमावि के खेल मैदान में आज राजीव गांधी शहरी ओलपिंक का पांच दिवसीय खेल उत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत, प्रभारी आदूराम जाखड़, पालिका ईओ कुंदन देथा मौजूद रहें। सभी अतिथियों का फूलमाला व साफा पहना कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने खिलाड़ियों को खेल द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होने की बात कही। सभी विजेता टीमों को पदक, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न दिए गए। इस दौरान प्रदीप कौशिक ने मेरी माटी, मेरा देश की शपथ दिलवाई। यहां रजत आसोपा, विक्रम सिंह, गोपाल छापोला, जगदीश गुर्जर, लोकेश गौड, पवन उपाध्याय मौजूद रहें। खेल प्रभारी मनीष कुमार सैनी, पालिका से विशेष सहयोग के लिए मोतीराम का सम्मान किया गया। मंच संचालन रमेश शर्मा ने किया। राबाउमावि की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी छात्रों ने अपनी सेवाएं दी।
खेल मैदान को स्वरूप देने की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीटीआई की टीम के प्रभारी बजरंग पूनियां ने मंच पर खेलों की जानकारी दी। पूनियां ने पालिकाध्यक्ष से आगामी खेलों आयोजनों को देखते हुए ग्राउंड की कमी का उल्लेख करते हुए शर्मा से खेल मैदान की व्यवस्था करवाने की बात रखी। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने इसी खेल मैदान का स्वरूप सुधार कर खिलाड़ियों के लिए मैदान तैयार करवाने की घोषणा की। आयोजन में सेवाएं देने वाले सभी सहयोगियों को पालिकाध्यक्ष ने जीवन अनमोल है का संदेश देते हुए 40 हेलमेट का वितरण किया।
ये रहें विजेता, देखें नीचे दिए विजेताओं के नाम व ट्राफी लेते विशेष फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहरी ओलपिंक के दौरान 5284 खिलाड़ी मैदान पर कबड्डी, वॉलीवाल, फुटवाल, टेनिस क्रिकेट, बास्केट बॉल, खो खो, दौड़ के खेलों में खेलें। सेसोमू स्कूल की बास्केटबॉल टीम महिला वर्ग प्रथम रही। जेपीएस की फुटबॉल महिला टीम व ज्ञानदीप स्कूल की खो खो महिला वहीं 100 मीटर दौड़ में प्रथम महिला वर्ग में विजयलक्ष्मी स्वामी, 200 मीटर में कविता जाखड़, 400 मीटर जिगमी सिखवाल प्रथम रही। पुरूष वर्ग में 100 मीटर में अजयपाल, 200 मीटर में सोहेल, 400 में रामप्रताप ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुछ विजेताओं के नाम व विजेता टीमों के नाम देखें आप फोटो में।









