May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोमासर को हरा भरा करने की अपील के साथ आज कुछ ग्रामीणों ने नाहटा कुआं चारदीवारी परिसर में पौधारोपण किया। हरा भरा मोमासर कार्य योजना के अंतर्गत पंच गिरधारी लाल, गांव के स्वच्छता प्रहरी नानक राम, पर्यावरणप्रेमी चुन्नीलाल, लूणाराम , शिव, दर्शन ने पौधारोपण किया। इन पौधों की सार संभाल की जिम्मेदारी मनोज सिंह भाटी ने ली है। बनवारीलाल कुमावत ने गांव को हरा भरा करने के लिए सभी ग्रामीणों द्वारा सकारात्मक भूमिका निभाने की बात कही।