May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2025। सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव लिखमीसर उत्तरादा में कीटनाशक के असर से एक महिला किसान ने प्राण गवां दिए। 47 वर्षीय कालूराम पुत्र पेमाराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 44 वर्षीय हीरा 26 मई को कृषि कार्य करते हुए कीटनाशक के प्रभाव से अचानक बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां बुधवार सुबह करीब 9 बजे हीरा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया व जांच एएसआई पूर्णमल को दी गई है।