May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2022। गुरुवार सुबह सुबह क्षेत्र से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां करीब 9.10 बजे रेलवे फाटक के पास एक महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने बताया कि बिग्गा से श्रीडूंगरगढ़ आ रही मालगाड़ी श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन के पास पहुंची तो रेलवे फाटक के पास खड़ी एक महिला ने अचानक से उसके आगे छलांग लगा दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई है और ट्रेन भी खड़ी है। एकदम फाटक के पास ही यह घटना होने के कारण रेलवे फाटक भी बन्द पड़ा है और दो और लंबा जाम लग गया है। मौके पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी पहुंची है। महिला का शव श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचा कर शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए मौके से लाइव फ़ोटो टाइम्स के जागरूक पाठक श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास निवासी शिव रतनू ने उपलब्ध करवाए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फाटक बंद, लगा लंबा जाम
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूचना पर पुलिस भी पहुंची मौके पर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर जमा हुई भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घटना के बाद मालगाड़ी खड़ी है फाटक के बीच मे, दूसरी ओर भी लगी वाहनों की कतार।