May 19, 2026
WhatsApp Image 2023-10-29 at 10.29.03

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों में मेले के दौरान अनेक श्रद्धालु चोरों के शिकार होते है और लगातार ये घटनाएं बढ़ रही है। देशनोक थाने में देशनोक मंदिर में तीन महिलाओं ने गले से सोने के आभूषण चोरी होने के मामले दर्ज करवाए। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध बिग्गाजी मंदिर में बारस व तेरस के दौरान हुई एक वारदात का मामला भी थाने में दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सातलेरा निवासी 27 वर्षीय भजनलाल पुत्र बेगाराम जाखड़ ने मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर को सुबह मेरी माता रामप्यारी देवी गांव बिग्गा के वीर बिग्गाजी मंदिर में दर्शन करने गई। वह सुबह 9.45 बजे मंदिर पहुंची और दर्शन के लिए लाइन में लग गई। जब वे दर्शन कर मंदिर से बाहर आई तो पता चला उनके गले में पहने 11 सोने के फुलड़े जो करीब 1 लाख रूपए की कीमत के थे किसी महिला ने गले से निकाल लिए है। माँ की सूचना पर युवक मंदिर पहुंचा और मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात महिला को गले से फुलडे निकालते देखकर उसे वहां खोजने का प्रयास किया परंतु चोर महिला की जानकारी नहीं मिली। परिवादी ने अज्ञात महिला को पकड़ कर गहने वापस करवाने की मांग पुलिस से की है। मामले की जांचख्  एसआई बलवीरसिंह कर रहें है।