






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2021। आज पूरे क्षेत्र में सुहागिनों ने घर घर करवा चौथ का व्रत रखा व माता का पूजन कर अखंड सौभाग्य का वर मांगा। नवविवाहिताओं ने सोलह श्रृंगार किए व नए परिधानों में सजी धजी महिलाओं ने चंद्र पूजन की तैयारियां की है। घरों में शाम के भोजन के लिए पकवान बनाए गए। बुजुर्ग औरतों ने घरों में करवा चौथ की कथा कही व महिलाओं ने सभी बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर भी करवा चौथ छाई रही व बड़ी संख्या में लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दी। महिलाओं ने अपने पति के साथ स्टेटस में फोटो शेयर किए व लंबी उम्र की कामना की। कस्बे सहित सभी गांवो में महिलाएं दिन भर भूखी प्यासी रही है व व्रत उपवास की तैयारियों में व्यस्त रही है और सभी महिलाओं को चांद निकलने के इंतजार में है। बता देवें मौसम विभाग ने बीकानेर में चांद निकलने का समय 8.25 बताया है।
















