May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2023। 13 फरवरी को होने वाली दौड़ प्रतियोगिता में अब महिला धावक भी दौड़ लगा सकेंगी। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 13 फरवरी को सुबह 10 ताल मैदान में क्षेत्र के युवकों व युवतियों के लिए अलग अलग दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पंजीकरण के लिए महिला व पुरूष धावक 8239971319 पर संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते है। आयोजक दल में शामिल देहात मंडल अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध ने बताया कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र का यूथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकेंगे। सिद्ध ने कहा कि महिला व पुरूष दोनों ही वर्ग में विजेता को 5100-5100 रूपए नगद पुरस्कार व उपविजेता को 3100-3100 रूपए नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाले महिला व पुरूष खिलाड़ी को 2100-2100 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। युवा मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य कार्यकर्ता दौड़ के आयोजन की तैयारियों में जुट गए है।