May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में गुब्बारों से सजे सभागार में वुमन समिट का आयोजन किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों की माताओं ने इस समारोह में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। महिलाओं के लिए एजी मिशन क्वीन अवार्ड सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निर्णायक की भूमिका श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी, तेरापंथ महिला मंडल की ओर से संगीता बोथरा व माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से अनु डागा ने निभाई। स्वामी ने समाज में महिलाओं की स्थिति को महत्वपूर्ण बताते हुए बच्चों को सहनशील बनाने व उनमें संघर्ष करने की क्षमता का विकसित करने की प्रेरणा दी। स्वामी ने स्कूलों के बच्चों की माताओं के लिए आयोजन को नई पहल बताते हुए सराहना की। संगीता बोथरा व अनु डागा ने समारोह की सराहना करते हुए सभी महिलाओं को एक दूसरे का सम्मान करने की बात कही। अभिभावक महिलाओं ने एजी मिशन के स्टाफ की सराहना करते हुए स्कूल की विशेषताएं भी गिनवाई। प्रधानाचार्य सुनीता कौशिक व निदेशक रजनीश कौशिक ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन गौरी प्रजापत व गीतिका शोभवानी ने किया। इस दौरान स्कूल के ऊदाराम चौधरी सहित स्टाफ ने समारोह की व्यवस्थाएं संभाली।

श्रेया बनी एजी मिशन क्वीन, विजेताओं को किया सम्मानित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वुमन समिट के दौरान एजी मिशन क्वीन प्रतियोगिता तीन राउंड में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 30 महिलाओं ने भाग लिया जिनमें एजी मिशन क्वीन श्रेया मोरवानी बनी। प्रथम उपविजेता ऊषा सोनी व द्वितीय उपविजेता निशा रिझवानी रही। तीनों विजेताओं को ताज, दुपट्टा पहना कर पुरस्कृत किया गया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में बबीता सैनी प्रथम, निर्मला तावणियां द्वितीय और अनिता तंवर तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप डांस में मिसेज ग्रुप प्रथम रहा। समारोह में बेस्ट स्माइल अवार्ड निर्मला तावणियां, बेस्ट हेयर स्टाइल का अवार्ड ज्योति झालरिया, बेस्ट पर्सनेलिटी का अवार्ड गुंजन थडानी को दिया गया। ओल्ड इज गोल्ड अवार्ड संतोष सीलु को दिया गया वहीं ब्युटी विथ सिम्पलीसिटी लवीना धनवानी, ब्युटी इन राजपूति पोशाक ऊषा सोनी, मोस्ट एक्टिव लेडी अवार्ड मोनिका जेसरानी को दिया गया। सभी विजेताओं को निदेशक रजनीश कौशिक व प्रधानाचार्य सुनीता कौशिक ने सम्मानित किया।

बेस्ट टीचर को सम्मानित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह के दौरान स्कूल में प्रभावी सेवाएं देने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। बेस्ट टीचर का पहला अवार्ड मदर टीचर के रूप में सेवारत चंदा को दिया गया। वहीं कंचन, इंदू, हेमलता व पायल को सम्मानित किया गया। स्टाफ में आज की बेस्ट पर्सनेलिटी का अवार्ड मधु जांगिड़ को दिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करीब 30 महिलाओं ने एजी मिशन क्वीन प्रतियोगिता में भाग लिया। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में बनी प्रतिभागी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभिभावकों ने किया रैम्प वाक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपनी प्रस्तूतियां देती अभिभावक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजक, विजेता एवं निर्णायक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।