May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2023। आगामी 24 सितंबर को नेशनल डॉटर्स डे पर निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा बीकानेर में आयोजित एक समारोह में जिले के महिला संगठनों को अपराजिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। फाउंडेशन के एडवोकेट रणवीरसिंह खिची ने बताया कि गैर राजनीतिक महिला संगठन जो महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए कार्य कर रही है, सम्मान के लिए आवेदन कर सकती है। खिची ने बताया कि संगठन में सदस्य संख्या कम से कम दस होनी चाहिए तथा चयनित होने पर सम्मान लेने के लिए अध्यक्ष व सचिव सहित चार महिला सदस्यों को उपस्थित रहना होगा। बता देवें निर्विकल्प फाउंडेशन सामाजिक जागरूकता व पिछड़े वर्ग को सक्षम बनाने के लिए समाज में अपनी सेवाएं दे रहा है। आवेदन ऑनलाईन या ऑफ लाइन किया जा सकता है तथा आवेदन करते समय संगठन के प्रमुख कार्यों को 5 बिदुंओं व छायाचित्र के साथ प्रस्तुत करना होगा। समारोह की थीम पिंकिश रखी गई है व सभी महिला ग्रुप अवार्ड लेने गुलाबी परिधान में ही उपस्थित होना होगा। अवार्ड के चयन समिति द्वारा 7 महिला ग्रुपों का चयन किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSesdn0pCsr6amYb0tccvWlyKAjHnC-OXNOCde4SRvQ0b_4nfA/viewform?vc=0&c=0&w=1&flr=0