






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2024। मानव को मानवता के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देने वाला अुणव्रत गीत आगामी 18 जनवरी को देश भर में एकसाथ महासंगान के रूप में गाया जाएगा। आचार्यश्री तुलसी द्वारा रचित इस गीत को अधिकाधिक संख्या में एक साथ संगान करवाने के लिए अणुव्रत विश्व भारती द्वारा श्रेष्ठ भारत का शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। स्थानीय इकाई द्वारा इस कार्यक्रम के संयोजक बनाए गए इकाई उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि इस संबध में समिति कार्यकर्ताओं ने कस्बे के ब्राईट फयूचर सी.सै. स्कूल, संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, ए.जी. मिशन इंटरनेशनल स्कूल, मार्डन राजस्थान उमावि आदि स्कूलों में सम्पर्क किया है एवं अन्य स्कूलों में समयाभाव में पहुंच के प्रयास किए जा रहे है। ऐसे में समिति अध्यक्ष सुमति कुमार पारख एवं मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खीची ने क्षेत्र के सभी स्कूल संचालकों से 18 जनवरी को अपने स्कूल में यह गीत सामूहिक रूप से संगान करवाने की अपील की है। विद्यालय एवं शिक्षक संगठनों से भी अपील की जा रही है कि वे आगे बढ़कर बच्चों से अणुव्रत गीत का संगान करवाए और श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में भागीदारी निभाएं। नीचे दिए गए फोटो में आप भी देखें गीत।






