May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रेल 2023। हर घर और हर ढाणी में आज आखातीज मनाई गई है। घरों में खीचड़ा मनाया गया व मटकी का पूजन कर पानी भरा गया। किसानों ने हल का पूजन कर बीज बुवाई की रस्म निभाई और अच्छे जमाने की प्रार्थनाएं की। श्रद्धालुओं ने गौशालाओं में दान पुण्य किया वहीं पीपल के वृक्षों में पानी डलवाया। अनेक स्थानों पर पशुओं के लिए खेले पानी से भरी गई। महिलाओं ने कपड़े, पानी भरे मटके दान दिए। आज सोशल मीडिया पर भी आखातीज की बधाईयां वायरल हो रही है।

कोटासर गौशाला में प्याऊ का लोकार्पण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति प्रांगण में अमृत प्याऊ का लोकार्पण संत सत्यानंद गिरी जी महाराज ने किया। संत ने राहगीरों को ठंडा पानी पिलाना बड़ा पुण्यशाली बताया। इस दौरान प्याऊ का निर्माण करवाने वाले दानदाता पेमाराम गोदारा निवासी दुसारणा पिपासरिया का समिति परिवार ने आभार जताया। गोदारा ने गौशाला में 11 क्विटंल तरबूज, गुड़, चारा गौवंश के लिए दिया। इस दौरान समिति के मालाराम सारण, भींयाराम सारण, अगरसिंह परिहार, मदनसिंह चौहान, ओमसिंह भाटी, राम सोनी, भंवरलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में संत सत्यानंद महाराज ने पानी की प्याऊ का किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में हर घर में बनाया खीचड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में महिलाओं ने कुटा बाजरा व मोठ, बनाया खीच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में किसानों ने हल का पूजन कर बीज बुवाई की रस्म निभाते हुए अच्छे जमाने की प्रार्थना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में महिलाओं ने घर घर किया मटका पूजन।