






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2024। क्षेत्र के गांव सूडसर में चौधरी चूनाराम भादू की 19वीं पुण्यतिथि के मौके पर गुरूवार को सूडसर गांव के ग्रामोत्थान उमावि खेल मैदान पर कुश्ती के महादंगल का प्रारंभ हुआ। इस महादगंल में राजस्थान सहित यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों से आए 90 पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। दंगल प्रतियोगिता देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। इस दौरान दर्शकों ने खूब तालियां बजाई और पहलवानों को मनोबल बढ़ाया। आयोजन समिति के सुरेश भादू ने बताया कि महादंगल मे प्रिंस हरियाणा को बाल केशरी, प्रवीण अमृतसर को युवा केशरी व गब्बर पहलवान श्रीगंगानगर को मेला केशरी चुना गया। वही 50 किग्रा भार वर्ग में सतवीर बीकानेर व राधेश्याम नाई देराजसर, 60 किग्रा भार वर्ग में अनवर अली हनुमानगढ़ व पंकज नोहर, 70 किग्रा भार वर्ग मे हरिराम गोदारा टेऊ व मोहित सिंह बीकानेर क्रमशः विजेता और उपविजेता रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने समाजसेवी चौधरी चूनाराम भादू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।आयोजन समिति के कोडाराम भादू ने सभी का आभार जताया।
कुश्ती को प्रोत्साहन के प्रयास को सराहा सभी अतिथियों ने..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन गोपाल मेघवाल, माकपा नेता अशोक शर्मा, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, उप सरपंच लालूराम सारण, भंवरलाल जाखड़ बैनीसर, मनोहर बिश्नोई सावंतसर, धन्नाराम गोदारा सेरूणा, धर्माराम बंबलू, मोहनलाल गुसाईंसर, रामलाल जाखड़ बैनीसर , पवन स्वामी टेऊ, जैसाराम बुडिया, मनीष शर्मा, भागीरथ भादू, देवीलाल छरंग, शेखर रेगर, मनीष सारण सहित सभी अतिथियों ने कुश्ती को प्रोत्साहन देने के लिए महादंगल का आयोजन करने की सराहना की।







