May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2025। मंगलवार सुबह जब क्षेत्र वासी उठे तो बादलों से अटे आसमान ने खुशनुमा स्वागत किया। शहर की अनेक गलियों में पानी भर गया है और बाजार खुलने से पहले व्यापारी पानी पार कर दुकानों तक पहुंचे, ऐसे में बाजार भी देरी से खुल रहा है। गलियों में बच्चे बरसात में अठखेलियाँ करते नजर आए वहीं सुबह के नाश्ते में हलवा और पकौड़ों की महक से रसोई महक उठी। खेतों किसानों के चेहरे खिल गए है। सिंचित किसान 8-10 अंगुल बरसात से प्रसन्न हुए है कि मूंगफली बिजाई में खासी मदद मिलेगी वहीं बारानी किसानों ने जेठ की बाजरी बुवाई की तैयारी प्रारंभ कर दी है। किसान ताराचंद श्रीडूंगरगढ़ रोही, किशन जाखड़ सातलेरा, तोलाराम भूकर मनकरासर, दशरथ सिंह बिग्गाबास रामसरा, बाबूलाल सहू कुंतासर, दिनेश प्रजापत आडसर पुरोहितान, भंवरसिंह कोटासर, रामस्वरूप जाखड़ व हीरालाल बिग्गाबास रामसरा ने प्रसन्नता जताते हुए किसानों के लिए फायदेमंद बताया। किसानों ने बताया कि कई सालों बाद जेठ में अच्छी बरसात देखी है। जिससे बाजरी की बुवाई हो सकेगी। पूरे अंचल में छाए ठंडे मौसम में माहौल खुशनुमा हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माणकरासर में जमकर बरसे बादल, किसानों ने बताया 12-15 अंगुल हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा व आस पास के इलाके में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हमेशा की तरह हॉस्पिटल गली जलमग्न हुई, मरीज व उनके परिजन हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के वार्ड 20 में सुबह सुबह लोगों ने लिया बरसात का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईसर बड़ा में 8 से 10 अंगुल हुई बरसात, गुवाड़ में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईस्कूल रोड हुई जलमग्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में हुई अच्छी बरसात, रामावतार पारीक ने बताया ग्रामीणों के चेहरे खिले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी से ऊपनी मार्ग पर भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में हुई बरसात, सुखराम कालवा ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में कई रास्तों में भरा पानी, राहगीर हुए खासे परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में हुई बरसात, किसान नारायण भूकर ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय अस्पताल, पोस्ट ऑफिस व बैंक वाली गली में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में हुई बरसात, खिले किसानों के चेहरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में 7 से 8 अंगुल बरसात, किसान हुए प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह सुबह उमड़ घुमड़ कर आये बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा में हुई बरसात, गलियों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर पुरोहितान में हुई बरसात, गर्मी से मिली राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा की आथुनी रोही में बरसे बदरा, किसान हुए प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान संतोष कुमार ने बताया कि रीडी और अभयसिंहपुरा की रोही में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुंतासर में हुई जमकर बरसात, ग्रामीणों ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में छतों के नालों से आया पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सनातन श्मशान भूमि में छाया खुशनुमा माहौल।