






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2021। राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश भर में शिक्षक रोजगार के लिए 26 अगस्त को जयपुर में आयुर्वेद, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने जाएंगे। ये निर्णय आज समिति के प्रदेश संरक्षक ओम कालवा की अध्यक्षता में आयोजित जूम मीटिंग में लिया गया।
कालवा ने पूरे प्रदेश में योग शिक्षकों को एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। समिति अध्यक्ष रामावतार यादव, महासचिव मनोज सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार तूनवाल, कार्यालय प्रभारी विष्णु दाधीच व तहसील, जिला, राज्य कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे। जूम मीटिंग में प्रदेश के योग शिक्षकों ने समस्याओं पर चर्चा की।




