September 2, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 02 सितंबर 2026।
क्षेत्र में इन दिनों बारिश की कमी के कारण फसले सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है व कुंओ में पुरानी मोटरों के कारण भूमिगत पानी भी पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा है। ऐसे में किसानों की जलती फसलों को बचाने का आखिरी उपाय नई तकनीक की अधिकतम पानी देने वाली मोटर लगाना ही बचा है। ऐसे समय मे किसान को देश की जीवन-रेखा मानने वाली मोटर-पम्प कंपनी सीआरआई किसानो को अधिकतम नकद लाभ देने के लिए आगे आई है। सीआरआई कंपनी के अधिकृत डीलर राजस्थान कृषि स्टोर के बजरंगलाल भामू ने बताया कि किसानों को एक्सचेंज स्कीम के लिए उनकी पुरानी मोटरों का अधिकतम मूल्य दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत किसान किसी भी कंपनी की पुरानी मोटर को बदलकर नई सीआरआई मोटर लेने पर 60 एचपी की पुरानी मोटर के 42 हजार और 50 एचपी की मोटर के 37 हजार रुपये दिए जा रहे है। भामू ने बताया कि पहले इस योजना में 40 ओर 35 हजार रुपये दिए जा रहे थे वही अब बारिश की कमी को देखते हुए किसानों को नई मोटर से अधिकतम सिंचाई कर पाने के लिए 2-2 हजार का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है। विदित रहे कि सीआरआई पंप्स को नई तकनीक से बेहतर प्रदर्शन, अधिकतम पानी देने, कम बिजली खपत करने और टिकाऊपन को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए उपयोगी बनाया गया है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान बीदासर रोड पर बीएसएनएल टॉवर के सामने राजस्थान कृषि स्टोर से संपर्क कर सकते है या 9784253097 एवं 9414359287 पर संपर्क कर सकते हैं।